सदर तहसील प्रशासन ने कुसरना में पशु चर व खेल के मैदान पर से अवैध कब्जे को कराया खाली

Azamgarh Administration

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसरना परगना करियामित्तू में गाटा संख्या 296 व 297 पर मौजूद पशु चर व खेल के मैदान पर से कब्जा हटाया गया। आरोप था कि इस पर राम शबद यादव, हरिलाल आदि लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसको लेकर उनको नोटिस भी जारी की गई थी। लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जा नहीं छोड़ा गया। तब सदर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। इसी क्रम में गुरुवार को नायब तहसीलदार श्री राम गौड़, क्षेत्रीय लेखपाल रमाकांत सक्सेना, महुआ मुरारपुर राजस्व निरीक्षक श्याम लाल गुप्ता, पौहारी सिंह कानूनगो, श्री कृष्ण कुमार नायक की टीम मौके पर पहुंचकर कब्जेदारों से कब्जा खाली कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *