महिला के साथ छेडखानी करने व दुष्कर्म का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Azamgarh City

आजमगढ़ : थाना मुबारकपुर में महिला के साथ छेडखानी करने व दुष्कर्म का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। 23.02.2023 को पीड़िता द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी से अभियुक्त अपालु उर्फ अहमद नवाज पुत्र नेसार अहमद सा0 पुरासोफी थाना मुबारकपुर द्वारा छेड़खानी एवं जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास एवं अश्लील शब्दो का प्रयोग किया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/2023 धारा 376/511/354/506/294 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अपालु उर्फ अहमद नवाज पुत्र नेसार अहमद सा0 पुरासोफी थाना मुबारकपुर को सिकठी शाह का पंजा ईदगाह से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *