MLC सुभाष यदुवंश ने UP सरकार के पहले वर्ष के पूरा होने पर कहा- दशा और दिशा के साथ ही चाल चरित्र चेहरा बदला

Azamgarh Administration

Anchor: प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का 01 वर्ष पूरे होने पर आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन, लखनऊ की प्रेस वार्ता के लाइव
टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई जिसमें CM ने विगत 01 वर्ष एवं 06 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य, सिद्धार्थनगर-बस्ती सुभाष यदुवंश रहे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
MLC ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों के आयाम स्थापित कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूरे होने के पर विभागवार जनपद की उपलब्धियों/कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। सुभाष यदुवंश द्वारा “सुशासन विकास रोजगार, डबल इंजन की सरकार“ पुस्तिका एवं “ऊंची उड़ान नई पहचान“ पोस्टर का भी विमोचन किया गया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों में पूरे प्रदेश दशा और दिशा बदल गई है। चाल चरित्र और चेहरा बदलने का काम किया गया है। प्रदेश में सभी और अब दूसरी भाषा बोली जा रही है जिसमें नौजवानों की तरफ से विकास टेक्नोलॉजी जैसी भाषाओं का इस्तेमाल हो रहा है। इससे पहले गुंडागर्दी माफिया अराजकता जैसे शब्द सुने जाते थे। अब अपराधी घुटनों के बल आ गए हैं। पहले थानों और पुलिस पर लगातार हमले होते रहते थे। अब गले में तख्ती बांध के अपराधी खुद थाने में सरेंडर कर रहे हैं। केंद्र सरकार की 40 योजनाओं में उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ भी विकास के पथ पर अग्रसर है यहां पर सड़कों शिक्षा जैसी तमाम सुविधाएं इस सरकार द्वारा दी जा रही है। जल्द ही हवाई अड्डे का भी शुभारंभ हो जाएगा। गरीबों को आवास किसानों को सम्मान निधि नौजवानों को रोजगार महिलाओं को आत्म सम्मान स्वावलंबन इस सरकार ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *