निरहुआ, आम्रपाली संग विकास यात्रा के नाम से निकला BJP प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू का रोड शो, नगर को चमकाने का संकल्प ले दिया भरोसा

Azamgarh

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू के समर्थन में मंगलवार को पूरे नगर क्षेत्र में विकास यात्रा निकालकर कमल खिलाने की अपील की गई। जिसमे रथ पर सवार सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू, अखिलेश मिश्र गुड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित भाजपाजनों पर नगरीय जनता ने कड़ी धूप में छतों पर खड़ा होकर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पा वर्षा करते हुए यात्रा का इस्तकबाल किया। जगह-जगह हो रही पुष्पा वर्षा के जरिए जनता ने मोदी और योगी सरकार द्वारा किए गए विकास पर अपने भावनात्मक प्रेम का इजहार किया और जमकर ट्रिपल इंजन की सरकार जैसे नारे लगाकर जोश का संचार किया।
यह विकास यात्रा सुखदेव पहलवान स्टेडिएम से निकलकर पहाड़पुर तिराहा, तकिया, मुख्य चौक, बड़ादेव, नगर पालिका चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, रैदोपुर, शारदा चौराहा, सिधारी होते हुए नरौली, हरवंशपुर, बवाली मोड़, रोडवेज होते हुए सिविल लाइन चौराहा पर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। सर्वप्रथम भाजपाजनों ने भाजपा संस्थापक के प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और निकाय चुनाव में विजयश्री का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *