घर के बाहर शोर करने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने मां व बेटे को बैट मारपीट कर किया घायल

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में क्रिकेट खेल कर लौट रहे पड़ोस के गांव के मनबढ़ लड़के शोर मचाते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीड़ित के घर के बाहर खड़े होकर शोर मचाने लगे। पीड़ित ने जब मना किया तब मनबढ़ लड़कों ने घर में घुस कर बैट से मारपीट कर मां व बेटे को घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल आकाश के अनुसार पड़ोस के गांव के मनबढ़ लड़के लव, कुश समेत अन्य कई लड़के थे। जो शोर मचा रहे थे। उसने जब मना किया तो उसको और उसकी मां गीता को मारपीट कर भाग गए। दोनों घायलों को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंधरापुर थाना के कपसा में घर में घुस कर मारपीट

घर के बाहर शोर करने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने की मारपीट

मां व बेटे को मारपीट कर किया घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *