आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी निवासी 46 वर्षीय अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक रविवार की शाम को चांद पट्टी बाजार से वापस अपने घर आराजी अमानी आने के लिए आराजी करखिया रोड पर खड़ा था। तभी हादसा हो गया। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
महाराजगंज थाना के आराजी अमानी गांव के निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी 46 वर्षीय राजमन पेंटर का काम करते थे। किसी काम से राजमन चांदपट्टी बाजार गए थे। वहां से ही लौट रहे थे और आराजी करखिया रोड पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह मौके पर गंभीर रूप से घायल होकर पड़े थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस को बुलाया गया। जब एंबुलेंस के आने में देर होने लगी तब परिजन व पुलिस डायल 112 के ही चार पहिया वाहन से घायल को लेकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
आराजी करखिया रोड पर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई अधेड़ की हुई मौत
महाराजगंज थाना के आराजी अमानी गांव का था निवासी