किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त सहित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Blog
Spread the love

बीते 21 जनवरी 2024 को वादी मुकदमा ने थाना निजामाबाद पर लिखित तहरीर दिया था कि 14 जनवरी को अभियुक्त विशाल प्रजापति पुत्र चन्द्रदेव प्रजापति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 368, 376,120 B आईपीसी की बढ़ोत्तरी कर बृजेश गौड निवासी बडागाँव, राजमन प्रजापति निवासी रुद्रानपुर, रामकेवल प्रजापति निवासी फरहाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में लाया।
बुधवार को उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्त विशाल प्रजापति, बृजेश गौड, राजमन प्रजापति और रामकेवल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय कर दिया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

उप निरीक्षक कैलाश सिंह की टीम ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को भेजा न्यायालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *