बीजेपी जिला कार्यालय पर सदर विधानसभा क्षेत्र, फूलपुर, लालगंज, मार्टिनगंज समेत अन्य विधान सभा में मिलन समारोह में हजारों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

Blog
Spread the love

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने दरवाजे दूसरे दलों के लोगों के लिए खोल दिए हैं। पार्टी जिला कार्यालय पर सदर विधानसभा से संबंधित मिलन समारोह का आयोजन कर तीन सौ से ज्यादा की संख्या में प्रधान, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी, सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराया गया। इन नेताओं में समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है । यही कारण है कि दूसरे दलों को छोड़कर हजारों की संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के मानव सम्मान की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया। इस अवसर पर जॉइनिंग कमेटी के सदर विधानसभा के संयोजक पवन देव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मयंक गुप्ता, राजीव शुक्ला, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

सपा के गढ़ में भाजपा ने लगाईं सेंध -160 से ज्यादा प्रधानों ने लिया भाजपा की सदस्यता भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा मिलन समारोह/ सदस्यता कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लालगंज द्वारा पांचों विधानसभाओ के अलग अलग स्थानों पर विधान सभा मिलन का आयोजन किया। निजामाबाद विधान सभा के मिर्जापुर ब्लॉक सभागार में व फूलपुर विधान सभा के फूलपुर ब्लॉक सभागार में के भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सदस्यता दिलाई वहीं अतरौलिया विधान सभा में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ,दीदारगंज विधान सभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, व लालगंज विधानसभा के संस्कार मैरेज हाल में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिसमे 163 की संख्या में वर्तमान ग्राम प्रधान, 137 क्षेत्र पंचायत सदस्य,56 पूर्व प्रधान व बीडीसी सहित,कई पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा, बसपा, कांग्रेस में काम करने वालो लोगो ने दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया!

भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे सभी जातियों का सम्मान होता है। सभी धर्मो को मानने वालो का सम्मान होता है। यहा बूथ अध्यक्ष का कार्यकर्ता कब मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष बन जाए यह कोई नहीं जानता है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.डा मोहन यादव आए थे उन्होंने बताया कि उनका पैतृक गांव आजमगढ़ में ही है उनके परिवार के लोग कई वर्षो पहले जा कर मध्य प्रदेश में चले गए। उन्होने कहा की आज जो लोग शामिल हुए है मैं उनको एक जिम्मेदारी देता हूँ, जो लोग आज पार्टी के सदस्य बने है वो लोग अपने बूथ पर 60 प्रतिशत वोट दिलाकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएं, जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना सकें । जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनी है तब से प्रदेश विकास के नए आयाम पर पहुंच रहा है।
आज अन्य दलों के लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओ व पार्टी के सिद्धांतो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहें हैँ,सबका भाजपा परिवार में स्वागत है!
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण कान्त यादव,निजामाबाद विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव,ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर बलवंत यादव,जिला मंत्री अजय यादव,जिला मंत्री संतोष गौड़,जिला मंत्री व विधान सभा प्रभारी फूलपुर शैलेंद्र नाथ यादव,मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण भारती,निजामाबाद मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह पिंटू, भानु चौहान, राममंनी यादव, सूरज अग्रहरि, विमलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने दरवाजे दूसरे दलों के लोगों के लिए खोल दिए और जनपद के सभी विधानसभा में मिलन समारोह आयोजित करके हजारों की संख्या में प्रधान, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ,सभासद ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराया गया। भारतीय जनता पार्टी जॉइनिंग कमेटी के संयोजक प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के सदर लोकसभा की सभी पांच विधानसभाओं में जॉइनिंग का कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं के साथ उनके समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगों में सभासद शालिनी श्रीवास्तव, मेहताब कुरैशी पुनीत राय, रीता चौहान ,सुनीता मिश्रा ,दुर्गेश यादव, शैलेंद्र कुमार गौतम, सुषमा सेठ शामिल है जबकि अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी गोविंद दुबे और रमेश निषाद ने भी भाजपा के सदस्यता ली पूर्व सभासद विशाल श्रीवास्तव ,पूर्व सभासद प्रत्याशी राजेश साहनी, हरेंद्र पाल के साथ ही प्रधान श्रवण कुमार, बहादुर सोनकर, मंजेश यादव ,धर्मेंद्र राजभर और पूर्व प्रधान अंगद यादव ,दिनेश शर्मा ,जितेंद्र सरोज ,नीलकंठ त्रिपाठी ने भी भाजपा की सदस्यता ली क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानंद प्रजापति, प्रकाश कनौजिया, शिक्षक नेता विनोद सिंह, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ,प्रदेश महामंत्री चेतनारायण गुट ने भाजपा की सदस्यता ली। व्यापारी नेता श्रीनाथ सेठ, पूर्व सैनिक राजदेव चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव और बीरबल सिंह चौहान ने भी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा थाम
इन नेताओं में समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेता शामिल हैं सदर विधानसभा के नेता अखिलेश मिश्रा ने कहा कि समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है । यही कारण है कि दूसरे दलों को छोड़कर हजारों की संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के मानव सम्मान की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा
इस अवसर पर जिले के प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तमाम संघर्षों से गुजरते हुए दो सदस्यों की पार्टी से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो उसमें हमारी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का योगदान है और आज आप सभी के पार्टी ज्वाइन करने से हमें और ज्यादा मजबूती मिलेगी कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया इस अवसर पर जॉइनिंग कमेटी के सदर विधानसभा के संयोजक पवन देव त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मयंक गुप्ता राजीव शुक्ला अवनीश चतुर्वेदी अभिनव श्रीवास्तव हर्ष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
विवेक निषाद
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा आजमगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *