बूढ़नपुर थाना कप्तानगंज के देउरपुर बाजार में शाम 4:00 बजे एक कार से चार लोग बुढ़नपुर से आजमगढ़ की तरफ से जा रहे थे। अनियंत्रित कार की चाल तेज होने से डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। तीन की हालत गंभीर देख कर अस्पताल के रेफर कर दिया गया। कुल 4 लोग कार में सवार थे। जानकारी के अनुसार कल्लू चौबे पुत्र बंशीधर चौबे निवासी सोनपारा थाना महाराजगंज उम्र 30 वर्ष, रिंकू सिंह पुत्र अज्ञात निवासी मरगुपुर थाना कप्तानगंज उम्र 35 वर्ष, दुर्गा सिंह पुत्र अंशदार सिंह निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज, अजीज पुत्र मूसे निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज को 108 नंबर एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया। जहां पर कल्लू चौबे पुत्र बंशीधर चौबे की मौके पर मौत होने की पुष्टि हुई। रिंकू सिंह की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। वहीं दुर्गा सिंह, मोहम्मद अजीज को भी हालत गंभीर देकर जिला अस्पताल के रिफर कर दिया गया। मौके पर कप्तानगंज पुलिस इंस्पेक्टर विंद कुमार पहुंचे और उन्होंने घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।