घर में पारिवारिक झगड़े में जेठानी ने देवरानी को मारपीट कर किया घायल, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर में घर में शनिवार को सुबह पारिवारिक झगड़े में जेठानी ने देवरानी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का नाम 38 वर्षीया रानी है। महिला के पति ने बताया कि घर पर ही महिलाओं में झगड़ा हुआ था। उसी में उसकी पत्नी को सिर में चोट लग गई है। वही घायल महिला रानी ने बताया कि उसको आए दिन घर पर विवाद कर मारा पीटा जाता है। उसके पति भी बीच बचाव नहीं करते हैं। इसी में आज भी चावल चलाने वाले पलटा से उसको मारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *