सियार ने खेत में महिला का मुंह नोचा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में खेत में काम कर रही महिला के ऊपर सियार जानवर ने हमला कर दिया। महिला अपना बचाव कर रही थी। तभी सियार ने महिला का मुंह नोच लिया। जिस के चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है हाजीपुर निवासी गोरख मौर्य ने बताया कि उनकी पत्नी बेला देवी खेत में अकेले काम कर रही थी। उसके बाद घर जैसे ही लौटने को हुई तभी अचानक से सियार उनके ऊपर हमला करने लगा। महिला किसी प्रकार से बचाव कर रही थी तब तक सियार उछलकर उनके मुंह को नोच लिया। जिससे वह घायल हो गई। महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनको रेफर करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सियार के हमले की जानकारी हो गई थी। कुछ देर बाद में एक बार फिर उसने किसी दूसरे ग्रामीण पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और सियार को मिलकर मार दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *