खिड़की के विवाद में महिला से पड़ोसियों ने की बदसलूकी, कपड़ा फाड़ने का आरोप, पीड़िता का पति रहता है मुंबई, दो बेटियों संग रहती है महिला

Blog
Spread the love

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव निवासिनी 42 वर्षीया महिला ने स्थानीय थाने पर शुक्रवार को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शाम 7 बजे पुराने खिड़की के विवाद को लेकर गांव के वीरेंद्र तिवारी पुत्र जयमूरत घर से दुकान पर समान लेने जाते समय रास्ते में पकड़ कर कपड़ा फाड़ने लगे। उसी दौरान बृजेश तिवारी पुत्र जयराम भी आ गए बोले कि कपड़ा फाड़ कर नंगा करके मारो। शोर सुनकर पीड़िता की दोनों पुत्री मौके पर पहुंची। गांव के भी लोग जुट गए। बीच बचाव किया। जाते समय उक्त दोनों लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची। जांच कर स्थानीय थाने पर जाने का निर्देश दिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित महिला ने बताया कि खिड़की से उक्त दोनों लोग नहाते समय देखते रहते हैं। पुरुष सदस्य घर पर नहीं रहते हैं। पति मुंबई प्राइवेट कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *