नेहरु हॉल सभागार में समाजवादी पार्टी की तरफ से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह का हुआ आयोजन

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के नेहरू हॉल सभागार में शनिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री व विधायक राम अचल राजभर थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा आजमगढ़ के सदर विधायक पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक संग्राम यादव, विधायक अखिलेश यादव समेत सपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में मुख्य अतिथि राम अचल राजभर ने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी का पीडीए पखवारा चल रहा है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर नाई समाज के साथ सर्व समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पीडीए पखवारा में जोड़कर 2024 में इतिहास बनाना है। और जो संघर्ष था जननायक कर्पूरी ठाकुर का उसको जन-जन तक पहुंचना है। इसीलिए इस मीटिंग को रखा गया था कि कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती को मनाते हुए उनके विचारों को आत्मसात करते हुए 2024 में इतिहास बनाएंगे। वही इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर कहा कि यह गठबंधन रहेगा। विवाद जैसा कुछ नहीं है और गोदी मीडिया केवल भ्रमित कर रही है और चुनाव के वक्त सभी एक साथ आ जाएंगे।

नेहरु हॉल सभागार में समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह

विचारों को आत्मसात कर 2024 में इतिहास बनाने की गई बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *