छत पर सोई महिला की हत्या में नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार, बाइक बरामद, नाबालिग जबरन मृतका की लड़की से मिलने बाहर से छत पर चढ़ा था, लड़की की मां के मिलने पर और विरोध करने पर बौखला गया था

आजमगढ़ : थाना-तरवां क्षेत्र में 24 घण्टे के अन्दर 50 वर्षीय महिला की हुई हत्या की घटना का अनावरण किया गया। 1 नाबालिग समेत 02 अभियुक्त पकड़े गये। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल व नकदी बरामद किया गया। 28 मई को वादी अगस्त शाण्डिल्य त्रिपाठी पुत्र स्व0 बृजमोहन त्रिपाठी निवासी किशुनदासपुर, थाना तरवां […]

Continue Reading

साइबर अपराधियों से डरना नहीं, चौकन्ना होकर लड़ना है, 99 यू पी बटालियन के एनसीसी शिविर में आयोजित हुआ साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान

आजमगढ़। शहर के करतालपुर बायपास स्थित जी डी ग्लोबल स्कूल  में, 99 यू पी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर(सी ए टी सी-312) में कैडेटों के साइबर जागरूकता के लिए गुरुवार को साइबर सुरक्षा विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य वक्ता आजमगढ ज़नपद के साइबर कॉप राहुल सिंह, उपनिरीक्षक […]

Continue Reading

पति की बजाय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, थाना में दोनों पक्षों में हुई घंटों पंचायत

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के गांव में 24 वर्षीया विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली। गांव की महिलाओं ने विवाहिता को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद थाने में पति, प्रेमी और विवाहिता के बीच पंचायत हुई। विवाहिता की शादी पिछले साल जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना […]

Continue Reading

मां संग अभद्रता और बुरी नजर रखने के शक में युवक ने 3 लोगों पर किया था चापड़ से हमला, 1 की हुई थी मौत, 2 अन्य की हालत अभी भी गंभीर

आजमगढ़: थाना जहानागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चापड़ बरामद किया गया। 27 मई की रात में घटना हुई थी। 28 मई को वादी सुदर्शन राजभर पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम भतडी चक […]

Continue Reading

रेलवे स्टेशन पर मुंबई से पीछा कर पहुंचे प्रेमी ने की थी चाकू से प्रेमिका की हत्या, 3 साल बाद कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास, 50 हजार अर्थदंड

आजमगढ़ : प्रेमिका की हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने आरोपी प्रेमी को आजीवन कारावास तथा पचास हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माना की आधी धनराशि मृतका की मां को देने का आदेश किया है।यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने बुधवार को सुनाया।अभियोजन […]

Continue Reading

न्यायालयों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की प्रेस वार्ता, अध्यक्ष ने कहा- DM से मिल कर समस्या से कराया अवगत, मिला है कार्रवाई का भरोसा, पूरे जिले में है समस्या

प्रकाशनार्थ आजमगढ़। जनता को न्याय दिलाने के लिए दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ कटिबद्ध है लेकिन जिले की न्यायिक व्यवस्था में कुछ अधिकारियों और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनियमितताएं सामने आ रही है वह न केवल अधिवक्ताओं के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही बल्कि न्याय व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा कर […]

Continue Reading

8 साल में 7.5 लाख सरकारी नौकरी, 12 लाख निजी क्षेत्र की नौकरी, 26 लाख की हुई कैरियर काउंसलिंग, देश से लेकर विदेश तक नौकरी के लिए किया प्रयास, प्रदेश विकास दर में देश में दूसरे स्थान पर : अनिल राजभर

आजमगढ़ के नेहरू हॉल सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेश में सर्वांगीण विकास होने का दावा किया। वहीं विपक्षी सपा की तरफ से प्रदेश की खामियों और कानून व्यवस्था पर डॉक्यूमेंट्री बनाने […]

Continue Reading

लोढ़ा से कूंच कर छत पर अकेले सोई महिला की हत्या, पति होमगार्ड की ड्यूटी से सुबह लौटा तब हुई जानकारी, संपत्ति के विवाद में हत्या का लगाया आरोप

आजमगढ़। तरवा थाना के किशुनदासपुर में मंगलवार रात घर की छत पर अकेले सोई 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी की छत पर ही सिर को लोढ़ा से कूंच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह अकेले छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्त तिवारी, स्थानीय थाना पर होमगार्ड हैं। रात की […]

Continue Reading

चक मार्ग, कैटल शेड निर्माण, तालाब खोदाई में अनियमितता पर डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया सस्पेंड

आजमगढ़। विकास खंड महाराजगंज के अंतर्गत जूड़ा रामपुर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने दो चक मार्ग के निर्माण, कैटल शेड, तालाब खोदाई समेत अन्य कार्यों में अनियमितता की शिकायत दर्ज की थी। विकास खंड महाराजगंज […]

Continue Reading

चुनावी रंजिश में प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल, 3 लोगों पर परिजनों का आरोप

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में चुनहटा गांव में प्रधान प्रकाश यादव (45) पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना उनके घर से 200 मीटर की दूरी पर हुई। वह बाजार से लौट रहे थे। गोली पेट और पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल […]

Continue Reading