






आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहात गांव में शनिवार की सुबह अपने घर के कमरे में 18 वर्षीय युवक पंखे से फंदा के सहारे फांसी लगा लिया। परिजनों ने युवक को लटके देखा तो पुलिस को बुलाया गया। युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जिला मुख्यालय पहुंची। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन के अनुसार अखंड प्रताप सिंह 18 वर्ष पुत्र जय कुमार सिंह कल रात 10 बजे कमरे में पढ़ रहा था। परिजन सोने चले गए। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे बहन मुस्कान जगाने गई। तो देखा कमरे कि अखंड पंखे में शाल के सहारे फंदा बनाकर लटका है। वह कक्षा 12 का छात्र था। उसकी आज परीक्षा भी थी। वह एक बहन के अलावा माता पिता का इकलौता पुत्र था।
फूलपुर देहात में युवक ने घर में लगाई फांसी
पंखे से फंदे के सहारे फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का कराया पोस्टमार्टम