आजमगढ़ से गोदान एक्सप्रेस से युवती पहुंच गई मुंबई के समीप ठाणे स्टेशन, लावारिस हालत में मिलने पर वहां की पुलिस ने किया सूचित, सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल

Blog
Spread the love

आजमगढ़ से होकर मुंबई तक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस से गुरुवार को मुंबई से पहले ठाणे स्टेशन पर करीब 19 वर्ष उम्र की युवती उतर गई। ट्रेन के जाने के बाद कुछ देर तक लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही लड़की पर पुलिस की नजर पड़ी। ठाणे की जीआरपी पुलिस द्वारा तब पूछताछ की गई। लड़की ने अपना घर आजमगढ़ बताया और नाम आंचल यादव बता रही है। ठाणे स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने आजमगढ़ की जीआरपी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद सिधारी पुलिस को सूचना दी गई। ठाणे पुलिस के अनुसार लड़की अपना पूरा पता बताने में असमर्थ है। जिससे उसके घर के सही एड्रेस का पता नहीं चल पा रहा है। किस परिस्थिति में किसके साथ या अकेले यह लड़की गोदान एक्सप्रेस से ठाणे तक पहुंच गई यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आजमगढ़ में इस लड़की के पता को खोजने की है। आजमगढ़ पुलिस भी लड़की के एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। लड़की का पता खोजने के लिए फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आजमगढ़ से गोदान एक्सप्रेस से युवती पहुंच गई मुंबई के समीप ठाणे स्टेशन

लावारिस हालत में मिलने पर वहां की पुलिस ने किया सूचित

आजमगढ़ की जीआरपी पुलिस व सिधारी थाना पुलिस भी एड्रेस का पता लगाने में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *