आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: ट्रक ने डीसीएम में मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, छह घायल

Uncategorized

आजमगढ़(पटवध से बबलू राय)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे के किलोमीटर स्टोन नंबर 219.6 पर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पीआरवी 8457 पहुंची, बताया गया कि घटनास्थल 219.6 किलोमीटर GL थाना तहबरपुर अंतर्गत एक अज्ञात ट्रक से एक डीसीएम UP78HT8377 की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान डीसीएम चालक शिवम कुमार शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष पता सिकंदरा थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात और डीसीएम में बैठी एक लड़की नीरम पुत्री सोनू उम्र लगभग 5 वर्ष पता चांदपुर थाना दरगाह जनपद बहराइच दोनों की मृत्यु हो गई है। डीसीए में बैठे सात अन्य लोग भी घायल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस108 की सहायता से सीएससी सदर इलाज हेतु भर्ती कराया गया। मौके पर थाने की फोर्स मौजूद रही। अग्रिम कार्रवाई कर रही थी।

थाना प्रभारी तहबरपुर ने बताया कि गाड़ी में खच्चर व बकरी लदे हुए थे। फंसे हुए निकलवाया जा रहा था तथा डेड बॉडी को मोर्चरी भेजा गया। यह भी जानकारी मिली कि बिहार के छपरा जिले से ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर डीसीएम वाहन से बहराइच जनपद जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में ही फंस गया।
सूचना मिलने पर पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। चालक का शव डीसीएम के केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में डीसीएम चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
दुर्घटना में घायल छह लोगों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायल बहराइच जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *