





आजमगढ़ : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड/गोरखपुर द्वारा NTPC (Non-Technical Popular Categories) कैटेगरी के Computer-Based Test (CBT Stage2) परीक्षा का आयोजन दिनांक-22/04/2025 को वाराणसी एवं गोरखपुर में किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05021/05022 आजमगढ़-बनारस-आजमगढ़ एक जोड़ी परीक्षा विशेष गाड़ी आजमगढ़ एवं बनारस से 22 अप्रैल,2025 को 01 ट्रिप में चलाई जायेगी। 05021 आजमगढ़-बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2025 को आजमगढ़ से 05:00 बजे प्रस्थान कर सठियांव से 05:12 बजे,मुहम्मदाबाद से 05:22 बजे, खुरहट से 05:40 बजे, मऊ से 06:00 बजे, दुल्लहपुर से 06:31 बजे,जखनियाँ से 06:40 बजे,सादात से 06:51 बजे, औंड़िहार से 07:17 बजे तथा सारनाथ से 07:40 बजे, वाराणसी सिटी 07:57 बजे वाराणसी जं 08:15 बजे छुटकर 08:20 बजे बनारस पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05022 बनारस- आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 22 अप्रैल,2025 को बनारस स्टेशन से 18:05 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं से 18:25 बजे, वाराणसी सिटी से 18:55 बजे, सारनाथ से 19:04 बजे,औंड़िहार से 19:40 बजे, सादात से 19:57 बजे,जखनियाँ से 20:08 बजे,दुल्लहपुर से 20:17 बजे, मऊ से 21:25 बजे, खुरहट से 21:40 बजे, मुहम्मदाबाद से 21:50 बजे, सठियांव से 21:59 बजे छूटकर आजमगढ़ 22:30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से संचालित होगी ।