
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली गांव के खनी पूरा निवासनी 35 वर्षीया विवाहिता अंजू यादव पत्नी संतोष यादव का संदिग्ध हालत में घर के कमरे में चुल्ले से साड़ी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने भोर में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोगों ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वही पति संतोष यादव ने बताया कि आपस में पारिवारिक विवाद हुआ था। रात में निमंत्रण में दूसरे गांव में गया था। रात में घर पर आने पर पता चला। मृतका के दो बच्चे लक्षक आरांश हैं। पति ट्रक ड्राइवर है। गुजरात में ट्रक चलाता है। 15 दिन पूर्व घर पर आया था। मृतक के पिता सुरेश यादव ने बताया कि लड़की का गला दबा कर पति संतोष द्वारा हत्या किया गया है। शराब पीने का आदि है। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था। अभी आठ लाख रुपए का ट्रक वाहन लोन का रुपया जमा कर रहे है। घटना की तहरीर दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा स्थानीय थाने पर संतोष यादव को पकड़ा कर हिरासत में लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम एवं पुलिस द्वारा जांच किया गया। एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।