जनपद अलग अलग तीन मुठभेड़ में दो पशु तस्करों और एक डकैती के आरोपी को पैर में लगी गोली, बरदह, फूलपुर और जीयनपुर क्षेत्र में पुलिस की नाकेबंदी में मिली कामयाबी

Uncategorized

आजमगढ़: अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसमें थाने के शातिर हिस्ट्रीशीटर एवं वांछित 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त फकरे आलम उर्फ फकरू को पुलिस मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ व जनपद जौनपुर सहित कई अन्य जनपदों में चोरी, गोवध, गैंगस्टर सहित कई अन्य मामलों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग एवं अपराधियों की तलाश की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जीयनपुर का ₹25000 इनामियां, हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर अपराधी फकरे आलम उर्फ फकरू अपने एक साथी अमजद उर्फ भुचल्ला के साथ अवैध असलहे के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल से जीयनपुर की ओर आ रहा है। केशवपुर जंगल तिराहा पर चेकिंग हेतु मुस्तैद हो गई। दो व्यक्तियों की मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों अभियुक्त भागने लगे और घबराहट में मोटरसाइकिल सहित गिर पड़े। गिरते ही अभियुक्तों में से एक ने जोर से ललकारकर अपने साथी को पुलिस टीम पर फायर करने के लिए उकसाया। उसी दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश फकरे आलम के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा जबकि उसका साथी अमजद उर्फ भुचल्ला मौके से फरार हो गया।
घायल अपराधी को पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। फकरे आलम उर्फ फकरू पुत्र बदरुद्दीन, निवासी – कुरैशनगर, थाना जीयनपुर, उम्र लगभग 45 वर्ष है। फरार अभियुक्त अमजद उर्फ भुचल्ला पुत्र अच्छन उर्फ बच्चन उर्फ बाबू खान, निवासी खालिसपुर, थाना जीयनपुर है।
आपराधिक इतिहास में फकरे आलम उर्फ फखरु

  1. मु०अ०सं० 258/2025, धारा 3/5/8 गो०नि० अधि०जीयनपुर आजमगढ़ ।
  2. मु०अ०सं० 94/2019, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
  3. मु०अ०सं० 271/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जीयनपुर आजमगढ़।
  4. मु०अ०सं०137/2023, धारा 3/25 आयुध अधि० जीयनपुर आजमगढ़
  5. मु०अ०सं०170/2013, धारा 5/8 गो हत्या नि० अधि० जीयनपुर आजमगढ़
  6. मु०अ०सं० 364/2024, धारा 303(2) बीएनएस केराकत जौनपुर
  7. मु०अ०सं०114/2018, धारा 3/5/8 गो०नि० अधि० जीयनपुर आजमगढ़
  8. मु०अ०सं० 115/2018, धारा 4/25 आयुध अधि० जीयनपुर आजमगढ़
  9. मु०अ०सं० 603/2024, धारा 112(2)/303(2)/317(2)/317(4)/317 (5) बीएनएस कोतवाली आजमगढ़
  10. मु०अ०सं०605/2024, धारा 112(2)/303(2)/317(2)/317(4)/317 (5) बीएनएस कोतवाली आजमगढ़
  11. मु०अ०सं० 395/2024, धारा 305/317(2) बौएनएस गम्भीरपुर आजमगढ़।
  12. मु०अ०सं० 423/2024, धारा 305/317(2) बीएनएस सिधारी आजमगढ़
  13. मु०अ०सं०291/2024, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस देवगांव आजमगढ़
  14. मु०अ०सं० 338/2024, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस ,देवगांव आजमगढ़
  15. मु०अ०सं० 246/2016, धारा 419/420/467/468 भादवि व 3/5/8 गो०नि० अधि० मुबाकपुर आजमगढ़
  16. मु०अ०सं० 379/2024 , धारा 115(2), 117(2), 118(1), 303(2), 333 बीएनएस केराकत जौनपुर है।

थाना बरदह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 10 अक्टूबर 2025 को थाना बरदह के दुर्गापुर पुलिया पुलिया पर जनसेवा केन्द्र संचालक के साथ हुई छिनैती की घटना में वांछित 25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार किया गया। वांछित अपराधी 25,000 रूपये का इनामियां अभियुक्त शिवम उर्फ पग्गू यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं मोटर साइकिल बरामद हुई तथा डकैती की घटना का खुलासा हुआ।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ क्षेत्र में थे, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गापुर पुलिया के पास हुयी डकैती में शामिल अभियुक्त शिवम उर्फ पग्गू यादव मोटर साइकिल से सरायख्वाजा की तरफ से अर्रा की ओर जाने वाला है। पुलिस टीम द्वारा कमालपुर–अर्रा मार्ग स्थित बैरी मोड़ पर घेराबंदी कर दी गई। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। थानाध्यक्ष द्वारा रुकने का इशारा करने पर अभियुक्त घबराकर मोटर साइकिल मोड़ने लगा और फिसल कर गिर पड़ा। गिरते ही अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें घेराबंदी के दौरान एक शातिर व वांछित अपराधी 25,000 रूपये का इनामियां अभियुक्त शिवम उर्फ पग्गू यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी बरदह भेजा गया है। घायल गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि थाना बरदह क्षेत्र में दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मैं अपने साथियों 01. आशुतोष सिंह, 02. संदीप यादव 03. आनंद यादव 04. गौरव जायसवाल 05. विपिन यादव के साथ मिलकर दुर्गापुर पुलिया पर जन सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई ₹92,000/- की डकैती को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था तथा रुपये आपस में बाँट लिये थे।

थाना फूलपुर, में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में पशु तस्करी के अभियोग से संबंधित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मुठभेड़ में घायल व एक अन्य बदमाश 01 गिरफ्तार हुआ। गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ 3 प्रतिबंधित पशु, 2 तमंचे, कारतूस, मोबाइल, नकदी व पिकअप बरामद की गई। फूलपुर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खानजहाँपुर में स्थित श्रीपति यादव इंटर कॉलेज के समीप कुछ पशु तस्कर बिना नंबर की पिकअप में अवैध रूप से गोवंश लादकर वध हेतु बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं तथा उनके पास अवैध असलहे मौजूद हैं। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद मय फोर्स व चौकी प्रभारी अम्बारी उ0नि0 रज्जन द्विवेदी तथा अन्य पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को नज़दीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश मोहम्मद इब्राहिम पुत्र स्व. मसरूर निवासी मुडियार थाना फूलपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके विरुद्ध कुल 26 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। एक अन्य बदमाश अनीस पुत्र चुन्नु निवासी विश्रामपुर थाना बेवाना जनपद अम्बेडकरनगर को पुलिस टीम द्वारा भागते समय पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु CHC फूलपुर भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया। अभियुक्तगण में

  1. मोहम्मद इब्राहिम, पुत्र स्व. मसरूर, निवासी– ग्राम मुडियार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
  2. अनीस, पुत्र चुन्नु, निवासी– ग्राम विश्रामपुर थाना बेवाना, जनपद अंबेडकरनगर हैं।
    अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में
    मोहम्मद इब्राहिम (कुल 26 मुकदमे) – फूलपुर, निजामाबाद, सरायमीर, अहरौला, कंधरापुर, सुल्तानपुर आदि में दर्ज है।

क्रम मु0अ0सं0 धाराएँ थाना जनपद

  1. 1145/11 354 IPC फूलपुर आजमगढ़
  2. 164/14 147/148/323/504/506/427/452 IPC फूलपुर आजमगढ़
  3. 199/15 3/4 गुंडा एक्ट फूलपुर आजमगढ़
  4. 295/15 147/325/323/504 IPC, SC/ST Act फूलपुर आजमगढ़
  5. 306/15 147/149/352/392/427/506 IPC, SC/ST Act फूलपुर आजमगढ़
  6. 48/21 3/5A/8 गोवध, 3/11 पशु क्रूरता अधि. फूलपुर आजमगढ़
  7. 359/17 307/504/506 IPC फूलपुर आजमगढ़
  8. 362/17 147/148/149/34/307 IPC फूलपुर आजमगढ़
  9. 22/18 3(1) गैंगस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़
  10. 134/20 3(1) गैंगस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़
  11. 01/21 307 IPC, 3/25 Arms Act फूलपुर आजमगढ़
  12. 279/19 34/307/336 IPC, गोवध व पशु क्रूरता अधि. फूलपुर आजमगढ़
  13. 46/22 380 IPC निज़ामबाद आजमगढ़
  14. 109/22 420/467/468/471 IPC फूलपुर आजमगढ़
  15. 189/22 3(1) गैंगस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़
    16 . 299/22 3(1) गैंगस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़
    17 . 315/22 307 IPC फूलपुर आजमगढ़
  16. 48/20 411/413/414/419/420/467/468/471/474 IPC सरायमीर आजमगढ़
  17. 58/18 120B/382/506 IPC अहरौला आजमगढ़
    20 . 62/18 गोवध/पशु क्रूरता/147/149/336/353 IPC अहरौला आजमगढ़
  18. 419/17 336/379 IPC अहरौला आजमगढ़
  19. 147/17 147/148/149/323/379/411/504 IPC कंधरापुर आजमगढ़
  20. 59/21 गैंगस्टर एक्ट सरायमीर आजमगढ़
    24 . 436/23 गैंगस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़
  21. 22/15 गोवध व पशु क्रूरता अधि. लम्भूवा सुल्तानपुर
  22. 555/25 3(5)/109/351(3)/352 BNS, गोवध/क्रूरता अधि. फूलपुर आजमगढ़

अनीस पर कुल 3 मुकदमे हैं।

  1. 307/22 60 आबकारी अधिनियम बरदह आजमगढ़
  2. 211/20 379/411 IPC गंभीरपुर आजमगढ़
  3. 555/25 3(5)/109/351(3)/352 BNS व गोवध/क्रूरता अधि.फूलपुरआजमगढ़

विधिक कार्यवाही
अभियुक्तों के विरुद्ध निम्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया—
धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि., 11 पशु क्रूरता अधि., 3(5)/109/351(3)/352 BNS, तथा 3/25 Arms Act।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *