
आजमगढ़: थाना सिधारी पर पंजीकृत धारा 376/323/506 भा.दं.वि. एवं 67 आईटी एक्ट में नामित अभियुक्त आदर्श गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम बिहरोजपुर, थाना सिधारी, (वर्तमान निवास – रेल कॉलोनी, नतुन पाड़ा, पानागढ़ बाजार, थाना काक्सा, जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल) वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना थाना मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय द्वारा की जा रही है। गुप्त जानकारी के आधार पर 23 नवंबर 2025 को पानागढ़ बाजार, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) से अभियुक्त आदर्श गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
