NEET-2026 में APS रेजिडेंशियल अकादमी का शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की उम्मीद

Uncategorized

आजमगढ़। APS रेजिडेंशियल अकादमी (APSRA) के विद्यार्थियों ने NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा में कई छात्रों ने शानदार अंक और अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की है, जिससे उनके सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रबल संभावना जताई जा रही है। अकादमी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया है।
अकादमी के अनुसार मोहम्मद रमीज़ ने 649 अंक प्राप्त कर AIR 1544, अदीब हामिद ने 626 अंक के साथ AIR 4091, मुस्कान ने 482 अंक के साथ SC श्रेणी में AIR 5387, ज़ैनब बानो ने 560 अंक के साथ AIR 29784, नशरा अब्दुल्ला ने 558 अंक के साथ AIR 31125, अदनान खान ने 554 अंक के साथ AIR 34128, इकरा रहमान ने 550 अंक के साथ AIR 37536 तथा मुजाहिद खान ने 549 अंक के साथ AIR 38049 प्राप्त किए हैं।
इस उपलब्धि पर अकादमी के चेयरमैन एवं एमएलसी शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और श्रेष्ठ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे।
शाह आलम ने NEET-2026 में सफल हुए जनपद के अन्य विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दीं। वहीं इस वर्ष सफलता से वंचित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यदि वे पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ तैयारी जारी रखें तो अगले प्रयास में निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकते हैं।
अकादमी के प्रबंधक एवं सचिव सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
वहीं, अकादमी के निदेशक डॉ. गयास असद खान ने भी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे APS रेजिडेंशियल अकादमी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा जगत में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
अकादमी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान, जनपद और देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *