मोड़ पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मोड़ पर बीती देर शाम को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनको स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद रेफर होने कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल संदीप के अनुसार वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर का निवासी है। वह अपनी बहन के घर सरायमीर जा रहा था। उसके साथ बुढ़नपुर का ही निवासी सूर्यकेश भी था। दोनों बाइक से रविवार की शाम को सरायमीर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही फरिहा मोड़ पर पहुंचे तभी तेजी से आई अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया।

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मोड़ पर हुई घटना

बाइक सवार दोनों युवक बुढ़नपुर से निजामाबाद होते हुए सरायमीर जा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *