
आजमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
करतालपुर स्थित मैरिज लान में जन्मदिन कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने जयनाथ सिंह के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर खुशी जाहिर की।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जयनाथ सिंह ने ग़रीबो में कंबल वितरण भी किया।
इस आयोजन के दौरान आये सभी लोगो ने खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन जिले में लगातार मजबूत हुआ है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। जन्मदिन समारोह के मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जयनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया। और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी। उन्होंने इस बात से इनकार किया की 2027 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा सीट से वह दावेदार हैं। कहा की पार्टी का जो भी निर्देश रहेगा उसका पालन किया जाएगा।
इस मौक़े पद पूर्व सांसद नीलम सोनकर,पूर्व विधायक आज़ाद अरिमर्दन,भाजपा ज़िलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,सत्येन्द्र राय,विनोद राय,ऋषिकांत राय, ज्ञानेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, कुशल सिंह गौतम,अनुभव सिंह,सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा के अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।
