इंटर कालेज में प्रवेशपत्र वितरण के दौरान हंगामा, कुर्सी को तोड़ा, अतिरिक्त वसूली की बात कह कर किया बवाल, दो के खिलाफ दी तहरीर

Uncategorized

आजमगढ़ के बरदह थाना के जनता इंटर कॉलेज, बिजौली में शुक्रवार को दिन में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए वितरित हो रहे प्रवेश पत्र के दौरान हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गई। स्थिति सामान्य होने पर प्रधानाचार्य ने घटना को लेकर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुरेश पुत्र स्व पुदई निवासी ग्राम वारा थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकरनगर के अनुसार विद्यालय परिसर में प्रवेश पत्र का वितरण शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था। प्रधानाचार्य के अनुसार दिन में करीब 2.10 बजे दो लोग पत्रकार बताकर हंगामा करने लगे। उपरोक्त दोनों लोगों को जब टोका गया तो गाली दी गई। प्रधानाचार्य कक्ष में ही घुसकर शिक्षकों पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए उपरोक्त दोनों धन की मांग करने लगे। बच्चों को भी हंगामा करने के लिए दोनों लोगों ने उकसाया। बच्चों की गवाही करा कर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसी दौरान विनय कुमार पाण्डेय और उग्र होकर आधा दर्जन कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मामले को उपद्रव का रुप देने की कोशिश की। प्रधानाचार्य ने स्थानीय थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *