आजमगढ़ के युवक की जौनपुर सीमा में मौत, बाइक ट्रेलर की चपेट में आई, साथी भी गंभीर रूप से घायल

Uncategorized


आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी ओम (पुत्र कमलेश) की जौनपुर जिले के चंदवक रेलवे क्रॉसिंग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ओम और उसका साथी फहद (पुत्र आलम) बाइक से वाराणसी से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की एक बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओम उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। डंपर के पहिए के नीचे आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में फहद भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है! पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बैरीडीह गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *