MLC गुड्डू जमाली ने जनपद की ज्वलंत समस्याओं को रखा, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों से सबक लेकर राहत उपाय की मांग की, राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा

Uncategorized

आजमगढ़: विधान परिषद में शाह आलम गुड्डू जमाली एमएलसी MLC समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक मुबारकपुर ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अपने ज़िले के जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

1: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा उठाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, बेहतर निगरानी और त्वरित आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था की मांग की।

2: जहानागंज से सठियांव–मुबारकपुर होते हुए जीयनपुर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, ताकि क्षेत्र की यातायात समस्या का समाधान हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

3: विधानसभा दीदारगंज के नोनारी से दुबावां होते हुए बखराँ सरहद तक सड़क निर्माण की मांग रखी। साथ ही सरायमीर–दीदारगंज संपर्क मार्ग से हैदराबाद बाज़ार होते हुए बखराँ तक नई सड़क निर्माण की आवश्यकता भी सदन में उठाई।

4: मुबारकपुर रोडवेज से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने की मांग की, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

5: सरकार द्वारा प्रस्तुत 9 लाख करोड़ रुपये के बजट को जनता को भ्रमित करने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *