धार्मिक रीति से हुआ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Uncategorized

आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्री बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का धार्मिक रीति से भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मित्र मंडल के संयोजक सुधीर जी महाराज का धार्मिक कवि पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन , साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस , मंदिर के महंत श्रीश्री 108 श्री संजय दास जी महाराज,समाजसेवी रवि कुमार जायसवाल द्वारा माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने उन्हें स्वरचित पुस्तकश्री राम महिमा सागर भी भेंट किया।
अपने सम्मान से अभिभूत सुधीर दास जी महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बाला जी मित्र मंडल भक्तों के समस्याओं के निवारण हेतु सतत प्रयासरत है। इस स्थान पर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को श्री बालाजी घाटा मेंहदीपुर का दरबार लगता है। यहाँ लोगों के विभिन्न कष्टों के साथ-साथ किसी के कराये हुए और अदृश्य व नकारात्मक शक्तियों से हनुमान जी की कृपा से छुटकारा मिलता है। होली मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में बालाजी के भक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *