






आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में वाहन साइड करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को टेकनगाढ़ा गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र शिवप्रसाद ओझौली पुल के पास एक दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान वाहन साइड करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर अजीत कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल की रात दरियाबाद पुल के पास से मुख्य आरोपी सोनू निषाद निवासी ओझौली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने दो अन्य बाल अपचारियों को भी हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत संरक्षण में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं, एससी/एसटी एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित थाना मुबारकपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
