घर में पेंटिंग के दौरान दो मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में घर की ऊपरी मंजिल पर पेंटिंग का काम करने के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मिशन शक्ति 6.0 फेज-01 अभियान के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने 17 नवंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहम्मद सादिक पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी पुरारानी समौधी, थाना मुबारकपुर, सात नवंबर से उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर पेंटिंग का काम कर रहा था। घर के सदस्यों की अनुपस्थिति में वह दोनों नाबालिग बच्चियों, जिनकी उम्र करीब चार से छह वर्ष बताई गई है, को छत पर ले गया और उनके साथ अश्लील कृत्य करने का प्रयास किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 396/2026, धारा 76 बीएनएस तथा 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
बुधवार को विवेचक महिला उपनिरीक्षक रूपम वर्मा पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान शहीदनगर चौराहे से करीब 100 मीटर पहले सुबह 11:30 बजे मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक रूपम वर्मा, कांस्टेबल काजल साहू, अर्चना यादव और नितीश मल्ल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *