आजमगढ़: महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में महिलाओं की आक्रोश रैली, पुतला दहन

Uncategorized

आजमगढ़ : महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में महिलाओं ने जोरदार आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर उनका पुतला दहन भी किया।
रैली में शामिल महिलाएं हाथों में प्लेकार्ड लेकर सड़कों पर उतरीं और महिला अधिकारों पर कुठाराघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल आने से सदन में महिलाओं की आवाज और अधिक मजबूती से उठने वाली थी, लेकिन इसे साजिश के तहत रोका गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए यह बिल बेहद जरूरी था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *