फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट डॉक्टरेट हेतु चयनित होने पर डॉ. रत्नेश कुमार यादव का सम्मान

Uncategorized

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर डॉ. रत्नेश कुमार यादव को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट डॉक्टरेट पद के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. रत्नेश कुमार यादव मूल रूप से सफुद्दीनपुर, पोस्ट सदर, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
डॉ. रत्नेश ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) से बी.टेक., तथा एनआईटी सिलचर से एम.टेक. की डिग्री हासिल की। उन्होंने आईआईटी रोपड़ से एडवांस कम्बशन इंजन विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, देवगांव (आजमगढ़) में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
सम्मान समारोह में उनके पिता अभय कुमार यादव, दादा रामराज यादव (भूतपूर्व एडीओ, रानी की सराय), विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत यादव, लव यादव, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र दुबे, संतोष कुमार यादव, रवि प्रकाश, राजकुमार गौतम, अतुल कुमार यादव, विमल यादव, पंकज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामराज यादव ने अपने पौत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने डॉ. रत्नेश कुमार यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *