नीट में प्रशांत यादव की 3617, अनुज यादव की 13353, शरद यादव की 15149, सिद्धांत यादव की 20580 तथा सौरभ यादव की 22111 रैंक आने पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, स्कूल के पूर्व छात्रों ने बढ़ाया मान

Uncategorized

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्र प्रशांत यादव ने ऑल इंडिया रैंक 3617, अनुज यादव ने 13353, शरद यादव ने 15149, सिद्धांत यादव ने 20580 तथा सौरभ यादव ने 22111 रैंक हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया।
सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव, प्रधानाचार्या सुकांक्षा अवस्थी तथा उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने सभी छात्रों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यदि छात्र लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानाचार्या सुकांक्षा अवस्थी ने कहा कि विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगी। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *