सहन की जमीन के विवाद में फावड़े से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में सहन की जमीन के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निजामाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को रघुनाथपुर निवासी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सहन की भूमि पर कब्जे को लेकर अमन, अर्पित, मुकेश और निशा तिवारी ने उनके चाचा राजमणि तिवारी पर हत्या की नीयत से फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद में मुकदमा संख्या 184/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।बुधवार को उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकदमे के वांछित आरोपी अर्पित तिवारी और निशा तिवारी रघुनाथपुर गेट के पास ऑटो का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी अर्पित तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अर्पित तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी तथा 48 वर्षीय निशा तिवारी पत्नी मुकेश तिवारी, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना निजामाबाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *