
आज़मगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र में ग्राम समेदा से मेला देखकर घर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रजनीश सिंह पुत्र यशवन्त सिंह, निवासी ग्राम समेदा, थाना सिधारी, उम्र लगभग 28 वर्ष है। वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि मेला देखकर घर लौटते समय अभियुक्तगण अनुराग उर्फ गफू तथा रजनीश सिंह पुत्रगण यशवन्त सिंह, निवासी ग्राम समेदा, थाना सिधारी, द्वारा छेड़खानी की गई। धारा 76, 115(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने हेतु आजमगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।