एक देशी रिवाल्वर व एक कारतूस (38 बोर) सहित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़: 03 नवम्बर 2025 को उ0नि0 योगेश कुमार सरोज को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज असलहा एवं कारतूस लेकर मुहम्मदपुर भीटीया मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की निशानदेही पर अभियुक्त नन्हे कंकाली उर्फ इरशाद पुत्र जलील, निवासी मुहम्मदपुर भीटीया, थाना गम्भीरपुर उम्र लगभग 59 वर्ष को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास से एक देशी रिवाल्वर तथा एक कारतूस 38 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त का यह कृत्य धारा 7/25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाया गया। उसको गिरफ्तार किया गया। आपराधिक इतिहास में

  1. मु0अ0सं0 147/2008 धारा 323, 494, 498A भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना गम्भीरपुर।
  2. मु0अ0सं0 751/2008 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 307 भादवि थाना गम्भीरपुर।
  3. मु0अ0सं0 15/2014 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना रानी की सराय।
  4. मु0अ0सं0 323/2023 धारा 308, 323, 324, 504, 506 भादवि थाना गम्भीरपुर।
  5. मु0अ0सं0 316/2025 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *