आजमगढ़। अहरौला थाना के पखनपुर में बीजेपी नेता संजय सिंह के पुत्र की घर से दो सौ मीटर दूर पोखरे में डूब कर मौत हो गई। शनिवार सुबह शव पोखरे में उतराया मिला। शुक्रवार दोपहर को भाजपा नेता के पुत्र बलराम सिंह उर्फ छोटू अपने पुराने घर से दुसरे घर पर जाने के लिए निकले थे। जब शुक्रवार शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन इधर-उधर ढूंढने लगे पूरी रात परिजन खोजते रहे। थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई वही शनिवार को सुबह पोखरे में खोजबीन हुई तो शव मिला परिजनों ने बताया कि मृतक को दौरा भी पड़ता था कुछ मानसिक स्थिति कमजोर थी परिजनों ने पंचनामा कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाईयों में दुसरे नंबर पर था। मौके पर बड़ी संख्या में जानकारी होने पर लोग पहुंच गए परिजनों में कोहराम मचा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, कोयलसा ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, भाजपा उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, बालमुकुंद सिंह, अभिषेक सिंह, चन्द्रजीत तिवारी, मुसाफिर सिंह व बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।