



News No 8
सदर तहसील
हेडलाइन:
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने आजमगढ़ नगर के बूथ संख्या 164 पर बड़ा गणेश मंदिर से दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने दीवार पर स्वयं एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे को लिखकर कार्यकर्ताओ से हर बूथ पर दीवार लेखन का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल और जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के साथ सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने तीर्थ/ मंदिर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बड़ा गणेश मंदिर पर साफ सफाई भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रचार प्रसार को गति देते हुए दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और उसके कुछ देर बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दीवार लेखन कर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत किया। आज गोरखपुर क्षेत्र में प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते हुए आजमगढ़ जनपद के बूथ नम्बर 164 से दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू किया गया है । आगे भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में दीवार लेखन का कार्य करेंगे। इस अवसर पर डा श्याम नारायण सिंह, महन्त राजेश मिश्रा, सुनील राय, अवनीश मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, धर्मवीर चौहान,अवनीश चतुर्वेदी, समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुनते हैं सहजानंद राय ने क्या कहा।
बाइट सहजा
टिकर
एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे संग बीजेपी का वॉल राइटिंग कार्यक्रम
क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने की शुरुआत
बड़ा गणेश मंदिर से वॉल राइटिंग की शुरुआत संग की गई साफ सफाई