बेलइसा मंडी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 10 दुकानें हटाई गईं, नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर मंडी समिति की कार्रवाई, एक दिन की मोहलत

Uncategorized

आजमगढ़। बेलइसा स्थित मंडी परिसर में शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंडी समिति ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मंडी समिति के डायरेक्टर के निर्देश पर मंडी सचिव शिवमंगल यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चिह्नित दुकानों को हटवाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान करीब 10 दुकानों को हटाया गया।

मंडी सचिव शिवमंगल यादव ने बताया कि जिन दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद मंडी समिति को कार्रवाई करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि शिकायतों के माध्यम से यह जानकारी भी सामने आई थी कि कुछ दुकानदारों ने खुद अवैध कब्जा कर रखा था और उस स्थान पर दूसरे लोगों से दुकानें लगवाकर उनसे किराया वसूल रहे थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंडी समिति ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों में सामान रखकर कब्जा जमाए लोगों ने उसे हटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इस पर उन्हें एक दिन की मोहलत दी गई, ताकि वे अपना सामान स्वयं हटा सकें। मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि पहले जारी नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई थी कि मंडी समिति द्वारा अतिक्रमण हटाने में होने वाला खर्च संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। इसी क्रम में अब खर्च की वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *