होली को सकुशल संपन्न कराने के बाद दूसरे दिन पुलिस कर्मियों ने मनाई होली, एक ही रंग में रंगे अधिकारी और कर्मचारी

Blog
Spread the love

आज़मगढ़। होली का त्योहार जिले में शांति के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार को होली और रमजान के जुमा नमाज को लेकर जनपद भर में पुलिस की सक्रियता बनी रही। आजमगढ़ में पुलिस टीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया। जनता द्वारा पर्व मनाने के बाद बारी थी पुलिसकर्मियों की। शनिवार को पुलिस लाइन में खाकी का अलग ही रंग देखने को मिला। पुलिस ने भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। एसएसपी हेमराज मीना ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। पुलिस लाइन में ढोल नगाड़ों की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते गाते रहे। कई पुलिसकर्मियों पर होली का खुमार इस कदर चढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे साथियों को रंगों से सराबोर कर डाला। एसएसपी हेमराज मीना जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के आवास पर पहुंचकर होली की बधाई दी। जोश, उत्साह और उमंग के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने मिल जुलकर होली का त्योहार मनाया। होली मिलन समारोह में एसपी ग्रामीण चिराग जैन, आईपीएस अनंत चंद्रशेकर, सीओ गौरव शर्मा सहित आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *