




आजमगढ़ के खरिहानी निवासी मनदीप यादव ने एक तरफा प्रेम के चक्कर में गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में अपनी दो मौसेरी बहन को गोली मार दी। इसके साथ ही वह खुद को भी गोली मार लिया। तीनों गंभीर हालत में भर्ती हैं। मौसेरी बहन की शादी तय होने से नाराज मनदीप गोरखपुर में मौसेरी बहन के घर पहुंचा और पहले उसकी छोटी बहन फिर उसको गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है की सगाई तय होने के बाद से ही आरोपी धमकी दे रहा था। आरोपी का मौसेरा भाई गगहा क्षेत्र में ही पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर नौकरी कर रहा है और सरकारी आवास पर परिवार रहता है।बताया जा रहा है कि मनदीप लगातार धमकता था की शादी नहीं होने देगा।लड़की की दिखाई के बाद सगाई तय होने के दूसरे दिन ही वह गोरखपुर में आवास पर चढ़ गया था। रिश्तेदारी होने के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। आरोपी के घर वालों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। उसे समझाया जाएगा। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। दोनों परिवारों में नजदीकी रिश्ता था। इसलिए आना जाना था। लड़की पढ़ी लिखी है और वह लोगों से खुलकर बात करती थी। उसके स्वभाव को मनदीप ने प्रेम समझ लिया था। जब घर वाले लड़की की शादी तलाशने लगे तब मनदीप ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन लड़की उसे भाई मानती थी। लिहाजा उसने इंकार कर दिया। मनदीप लगातार इनकार को इकरार में बदलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। एक तो वह रिश्ते में भाई लगता था। दूसरे कोई काम भी नहीं करता था। लड़की MSc है और एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है।