आजमगढ़ के थाना जहानागंज के बोहना मोड़ से गांजा के साथ शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 01 किलो 176 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। शुक्रवार 22 दिसंबर को उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह को मुखबिर से गांजा की बिक्री की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवीन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय विदेशी यादव निवासी बोहना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 46 वर्ष को बोहना मोड़ से 01 किलो 176 ग्राम गांजा के साथ समय करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 559 बटे 23 धारा 8 बटे 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
01 किलो 176 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
जहानागंज थाना के बोहना मोड़ से पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर किया चालान