
आजमगढ़ जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और जिला विकास अधिकारी के यहां अपना बयान दर्ज कराया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक दिन पूर्व जिले के डीएम रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जिले के सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार और एडिशनल सीएमओ डॉक्टर अरविंद चौधरी जिले में लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में जमकर पैसे की वसूली की जा रही है इसके साथ ही पुलिस भर्ती में मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर भी वसूली का खेल खेला गया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष ने अभी आरोप लगाया कि लालगंज के कई निजी अस्पतालों पर छापेमारी की गई और रिश्वत लेकर इन अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथी जिला अध्यक्ष का कहना है कि एडिशनल सीएमओ डॉक्टर अरविंद चौधरी लंबे समय से आजमगढ़ जिले में तैनात हैं और लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
धनउगाही का चल रहा है खेल
भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि जिले के सीएमओ और एडिशनल सीएमओ लगातार धनुकाही का खेल कर रहे हैं। जिन अस्पतालों को सीज कर रहे है। उन अस्पतालों को पैसा लेकर फिर से खोल दे रहे हैं। ऐसे में इन दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिले के मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिला विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव भी मामले की जांच कर रहे हैं।