
आजमगढ़ के तरवां थाना के महुआरी मठिया गांव में बीती रात घरेलू कलह के चलते पति सुनील यादव ने धारदार हथियार पेंचकस से पत्नी सुनीता यादव 35 वर्ष की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। रात करीब 12 बजे की घटना है। मामला बढ़ने पर आवेश में आकर पति ने पहले जमकर मारा पीटा फिर पेचकस से हमला कर दिया। पेंचकस से पत्नी के गले पर वार कर दिया। शरीर पर अन्य हिस्सों पर भी बार किया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घर पर मौजूद तीन बच्चे 16 वर्षीय हर्ष यादव 14 वर्षीय अंशिका यादव और 8 वर्षीय प्रिंस यादव सहम गए। शोर होने के बाद भी किसी पड़ोसी ने वहां मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना की सूचना दंपति के बड़े बच्चे ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जनपद मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने जांच की। साक्ष्य को कलेक्ट किया गया। मामले में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सुनील को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि मृतका पत्नी के परिजनों की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की खरिहानी बाजार में दुकान है।
