छप्पर में फर्जी असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दो फरार, निर्मित और अर्द्ध निर्मित तमंचे कारतूस समेत तमाम उपकरण बरामद

Uncategorized

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में एक छप्पर के अंदर अवैध असलहे बनाने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। मौके पर छापा मारने पहुंची पुलिस को देख तीन लोग फरार होने लगे। एक आरोपी हत्थे चढ़ गया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक तमंच कारतूस के साथ ही दो अर्द्ध निर्मित तमंचा, ग्लैंडर मशीन, तमंचा बनाने की फैक्ट्री पर आरी ब्लेड, रेती, सरिया, छिन्नी, नाल, शुंभ, बोल्ट, सडसी, पंख, भट्टी, लोहे की पाइप, लोहे की पट्टी, हथौड़ा आदि बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विंध्याचल पुत्र स्व राधिका निवासी देवलपुर थाना राजेसुलतानपुर जिला अंबेडकरनगर है। फरार होने वालों में विरजा निवासी सहदेवगंज थाना महराजगंज और अंगद सिंह पुत्र नामवर सिंह निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *