अज्ञात वाहन की टक्कर से तिलकोत्सव से लौट रहे बाइक सवार सराफा कारोबारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास सोमवार की रात लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश चंद्र सेठ (उम्र लगभग 45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लालचंद सेठ, निवासी मनचोभा थाना कोतवाली आजमगढ़, सोमवार की रात बिलरियागंज क्षेत्र के अकबरपुर गांव में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटवध कौतुक पुलिस बूथ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सुनील कुमार दुबे (थानाध्यक्ष, बिलरियागंज) मय हमराह मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सीएचसी बिलरियागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 20 वर्षों से थाना कंधरापुर क्षेत्र के किशुंदासपुर बाजार में मकान बनवाकर परिवार सहित रह रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *