




आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अजमतगढ़ चौक के पास रात को उस समय कोहराम मच गया। जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले पर छोले की दुकान लगाकर रास्ते से जा रहा तभी जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छोले वाले की मौके पर मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलने पर परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने उग्र होकर सड़क जाम कर दिये। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन देखकर शांत कराया तथा वाहन को कब्जे में लिया। पुलिस इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी थी जोरदार टक्कर
अजमतगढ़ चौक के निकट गोगा साव तिराहे के पास देर रात बेकाबू तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले पर छोले की दुकान लगाकर रास्ते से जा रहा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिवार की जीविका चलने वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर मौत हो गई। यह पूरी वारदात सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार चालक अपने परिवार के साथ मैहर से मुंडन संस्कार करके लौट रहा था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और सड़क जाम लगाया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने कार्यवाही तथा सरकारी व्यवस्थाओं के लाभ की मांग पर अड़ गये। करीब एक घंटे लगे लोगों को प्रशासन व पुलिस ने समझा बूझकर आश्वासन के बाद शांत कराया। पुलिस आरोपी चालक भरत सिंह, निवासी ग्राम भटौली इब्राहिमपुर को हिरासत में लिया तथा स्कॉर्पियो के पीछे सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ को कब्जे में लेकर वाहन की डिटेल इकट्ठा करने व विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
