





आजमगढ़: होली की शाम को पीड़ित और उसके दोस्त की पीड़ित के घर पर चढ़ कर हत्या का प्रयास किया गया। शोर मचने पर लोग जुट गए, आरोपी फरार हो गए। वादी सभी कुमार पुत्र रामसूरत निवासी हीरापट्टी द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 04 मार्च 2026 को समय लगभग 03:00 बजे दिन में वह अपने मित्र गौराम के साथ घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहा था। उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां आकर गाली-गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर और उग्र हो गए। इसी दौरान एक अभियुक्त अजय कुमार ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आसपास लोगों के एकत्रित होने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व धारा 3/27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सम्बन्धित अभियुक्त अजय कुमार राव पुत्र बाबूराम निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली उम्र 40 वर्ष को ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग स्थित डीह बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। उसका गनर है। तत्पश्चात अन्य अभियुक्तों रिशु यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू पुत्र सकिल अहमद निवासी बदरका थाना कोतवाली उम्र 35 वर्ष, शशिकांत राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी ग्राम बरसया थाना बरदह उम्र 35 वर्ष, अमित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष को सुबह प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल (लाइसेंस नं0 509/13) बरामद की गई।
