बड़ा गणेश मंदिर पर संकष्ठी गणेश चौथ पर उमड़ी भारी भीड़, पूजन अर्चन व प्रसाद की रही व्यवस्था, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

Uncategorized

आज़मगढ़ : संकष्ठी गणेश चौथ अवसर पर आजमगढ़ शहर के लाल डिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर पर मंगलवार को सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः से अभिषेक एवं प्रसाद वितरण के उपरांत दर्शन प्रारंभ हो गया। रात्रि आरती की जाएगी। पूरे दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होता रहा। मंदिर के महंत ने बताया कि यह व्रत भगवान गणेश और चौथ माता को समर्पित होता है और विशेष रूप से बच्चों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और घर-परिवार की खुशहाली की कामना के लिए रखा जाता है। भगवान श्रीगणेश हमारे सनातन धर्म के लिए परम सम्मानीय एवं प्रथम पूज्य देवता है. वे साक्षात परम ब्रह्म परमात्मा हैं, श्री गणेश जी की यह बड़ी अद्भुत विशेषता है कि उनका स्मरण करते ही विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं और सब कार्य निर्विघ्न पूर्ण हो जाते हैं. लोक परलोक में सर्वत्र सफलता पाने का एकमात्र उपाय है कि कार्य प्रारंभ करने से पहले भगवान श्रीगणेश का पूजन अवश्य करें क्योंकि स्वयं भगवान श्री राम एवं शिव जी ने अपने विवाह में अपने हाथों से भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया अर्थात भगवान श्री गणेश जी अनादि देवता है तथा बुद्धि के प्रदाता हैं. वेदव्यास जैसे महापुरुष के कार्य में सहायक होकर महाभारत जैसे विशिष्ट ग्रंथ का लेखन कार्य स्वयं संपन्न किया इसलिए भगवान श्री गणेश जी की आराधना मंगल प्रदान करने वाली होती है माघ मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि के व्रत की महिमा का भी उल्लेख किया और कहा कि स्त्रियां अपने संतान की दीर्घायु एवं सफलता प्राप्ति के लिए करती हैं श्री गणेश जी के नाम का जप करें पूजन करें इनकी पूजा-अर्चना से सभी क्षेत्रों में सदैव मंगल होता है वहीं उन्होंने कहा की आजमगढ़ का गणेश मंदिर विशेष स्थान रखता है क्योंकि यह वाराणसी और अयोध्या जैसे पौराणिक स्थलों के मध्य में पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *