





आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के सेखौना गांव में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने पर दी गई तहरीर के मुताबिक अतरौलिया थानाक्षेत्र के सेखौना गांव की रहने वाली गुलशन पत्नी सालिम को होली के दिन शाम तकरीबन 4:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर उसके ही रिश्तेदार फिरोज, अब्दुल रहीम पुत्रगण मो० नवी, मकतुला पत्नी मो० नवी, अंजुम पत्नी रईस और हिना पुत्री रईस ने मिलकर उनके ऊपर हमला कर दिया। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान बीच बचाव करने आई उनकी सास नूरजहां पत्नी नूरअली पर विपक्षियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में काफी गंभीर चोटें आई है। इस दौरान विपक्षियों पीड़िता और उसके पति सालिम को भी बुरी तरह से मारा पीटा है। इस मामले में पीड़िता ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि सेखौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
